हरदा : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। मतदान दिवस पर अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें, इसके लिए श्रम पदाधिकारी हरदा ने जिले संचालित सभी कारखाना, औद्योगिक उपक्रम, समस्त स्थापना एवं संस्थानों में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति जो मतदाता के रूप में मतदान करने का हकदार है, उन्हें मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के आदेश दिए है। उन्होने निर्देशित किया है कि ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वे प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिये दो-दो घंटे की सुविधा देंगे अर्थात प्रथम पाली नियमित समय से दो घंटे पूर्व बंद की जावेगी एवं द्वितीय पाली निर्धारित समय से दो घंटे पश्चात प्रारंभ की जावेगी, ताकि कामगारों को मतदान करने में कठिनाई न हो।
श्रम पदाधिकारी हरदा ने निर्देशित किया है कि ऐसे कारखाने जो निरंतरित प्रक्रिया की श्रेणी में आते हैं, उनमें भी पूर्व परिपाटी के अनुसार श्रमिकों को देय वेतन में किस प्रकार की क्षति न पहुँचाते हुए बारी-बारी से मतदान की अनुमति दी जाना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देशित किया है कि दुकान एवं वाणिज्य संस्थानों के कामगारों को मतदान के लिये सुविधा देने के लिये उनके नियोजनक मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम के तहत दुकान अथवा संस्थान को निकाय में निर्धारित दिन को बंद अथवा अवकाश न रखते हुए उसके स्थान पर विधानसभा निर्वाचन के लिये 17 नवम्बर को अवकाश रखेंगे तथा अन्य दुकान अथवा संस्थान जिनका बंद दिन निर्धारित नहीं है, वे कामगारों को बारी-बारी से मतदान के लिये अनुमति देंगे।
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज
शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित
रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा
टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना?
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
