Harda sirali BIG news: कुख्यात ईनामी बदमाश इमरान उर्फ मौलाना को सिराली पुलिस ने किया गिरफ्तार! 5 वर्षो से फरार चल रहा था आरोपी, खंडवा हरदा पुलिस को थी तलाश
हरदा। सिराली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के आदेशानुसार लगातार पुलिस थाना क्षेत्र में कार्यवाही चल रही है।
इसी तारतम्य में थाना क्षेत्र सिराली के ग्राम भटपुरा का आदतन कुख्यात् बदमाश इमरान अली पिता जमात अली उम्र 32 साल निवासी ग्राम भटपुरा विगत पांच वर्षों से फरार चल रहा था । आज उसे पकड़ लिया गया।
जिसकी तलाश हरदा पुलिस व खंडवा पुलिस को कई दिनों से थी जिसके ऊपर ईनाम रखा जा चुका था। आरोपी के ऊपर हरदा एवं खंडवा जिले के कई थानों में लूट, बलवा, अडीबाजी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने से कई अपराध पंजीद्ध है।
दोनो जिलों की पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी। आरोपी कुख्यात बदमाश आपराधिक प्रवृति का होने से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा तथा राबर्ट गिरवाल एस.डी.ओ.पी.खिरकिया के निर्देशन पर, निरी. अमित भावसार थाना प्रभारी सिराली के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 19/05/2024 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की आरोपी इमरान अली इंदौर से अपने गाँव भटपुरा की तरफ आ रहा है जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया, आरोपी के पास से एक धारदार हथियार भी जप्त किया गया। जिस पर आरोपी को पूर्व के अपराध एवं 25 आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा हुलिया बदलकर इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहना बताया। आरोपी इमरान अली की गिरफ्तारी के संबंध मे खंडवा पुलिस एवं इंदौर पुलिस को भी
सूचना दी गई तथा कार्यवाही बाद आरोपी को न्यायालय हरदा पेश किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका मे – निरी. अमित भावसार थाना प्रभारी सिराली, उपनिरीक्षक मनोज दुबे, उपनिरीक्षक हेमंत पांडेय् , सउनि भगवानदास यादव, प्र. आर. गजेन्द्र यादव, सायबर सेल आर. कमलेश, आरक्षक राहुल राजपूत, आरक्षक अनूप , आरक्षक रवि तिवारी की रही।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)