हरदा / महिला एवं बाल विकास विभाग हरदा द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजा रंगारे जी के नेतृत्व में शनिवार को जिले की सिराली तहसील में सन साइन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग से सुश्री दिव्य राजपूत ने छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। उन्होने बताया कि बाल विवाह के दुष्प्रभाव गंभीर होते हैं।
इससे लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य बर्बाद होता है, जिससे गरीबी, घरेलू हिंसा, यौन संचारित संक्रमण, कम उम्र में गर्भावस्था और प्रसव संबंधी जटिलताएँ बढ़ती हैं, मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और उनके बच्चों के जीवन को भी खतरा होता है, जो पूरे समाज के लिए एक बड़ी बाधा है।
इस दौरान सोशल मीडिया, बच्चों का हेल्प लाइन नंबर 1098, बाल श्रम तथा पॉक्सो एक्ट के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से श्री रविराज राजपूत, श्री आशीष जोशी, श्री शुभम धार्मिक, स्कूल प्राचार्य श्रीमती अंकिता अग्रवाल एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

