ब्रेकिंग
चोर ने हरदा कृषि उपज मंडी शेड से किसान की सोयाबीन से भरी ट्राली चोरी की, और सोयाबीन बेचने पहुंच गया।... गोलमाल है भाई सब कुछ गोलमाल : हंडिया उपसरपंच करवा रहे सरकारी जमीन पर कब्जा, महिला बोली 4 लाख खर्च कर... Aaj ka rashifal; आज दिनांक 18 अक्टूबर 2024 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा सिराली: बाइक सवार युवकों ने 6 साल के मासूम को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत ! परिवार में छाया मातम टिमरनी: संघ से जुड़े स्वर्गीय श्री शेषनारायण राठौर के निधन के बाद दिव्यांग बेटी के भाई बने कांग्रेस ... नर्मदापूरम : जिले के ग्राम कोटल्या खेड़ी बना शराबियों का अड्डा, गांव में कचरे के ढेर में शराब की खाल... सिवनी मालवा: न्यायालय के कंप्यूटर प्रिंटर मे घुसा साँप न्यायालय में मच गया हड़कंप, 20 मिनिट रुक गया ... सिवनी मालवा: नवरात्री में मंदिर मे महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भेजा जेल !  आरोपी भाजपा पिछड़ा ... हरदा: यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही की ! 20 वाहनों के चाला... खुशियों की दास्तां :स्वसहायता समूह से जुड़ी दुर्गाबाई, पहले सिलाई का काम फिर आय बढ़ी तो किराना दुकान...

Harda Big News: दुष्कर्म का आरोपी जेल ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित हुआ फरार

हरदा : दो माह से फरार चल रहे एक आरोपी को बीते कल ही छिपाबड़ पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा था। गुरुवार को दुष्कर्म के आरोपी सुनील पिता दौलत बारेला को छिपाबड़ पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट बनने के बाद उसे पुलिस का एक जवान मोटरसाइकिल से जिला जेल ले जा रहा था। तभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित भाग गया।

- Install Android App -

आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जगह जगह नाका बंदी की लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चला। वही आरक्षक का कहना है की आरोपी बाइक से कूदकर भागा तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। फिलहाल पुलिस विभाग में एक आरक्षक के भरोसे दुष्कर्म के आरोपी को जेल भिजवाया जा रहा था। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही क्यों। यह पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

इधर पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। सूत्रों का मानना है। कि दुष्कर्म का आरोपी ओर आरक्षक किसी चाय की गुमटी पर चाय पी रहे थे। इस दौरान आरोपी आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया। वही इस संबंध में छीपाबड़ टी आई को फोन पर संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया। वही एएसपी प्रजापति ने बताया की कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आरोपी कैसे फरार हुआ।