jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों को गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह दी मानवाधिकारों पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित सीएमएचओ ने कुपोषित बच्चो को किया फुड बास्केट का वितरण सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य’ अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न कृषि रथ के माध्यम से किसानों को कृषि तकनीकों व योजनाओं की दी जा रही जानकारी वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न खुशियों की दास्तां : आधुनिक स्वास्थ्य और आधुनिक हरदा के तहत मिश्रीबाई के पुराने फ्रेक्चर का होगा उपच... पोषण प्रहरी अभियान के तहत :  कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को प्रदान किये पोषण किट जायद फसल की गिरदावरी 21 मई से शुरू: किसान एमपी किसान एप से खुद दर्ज कर सकेंगे फसल गिरदावरी

हरदा: यातायात पुलिस ने की बुलेटो पर की कार्यवाही कर किये मॉडिफाईड सायलेंसर जप्त!

हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाईड सायलेंसर से फटाके फोडने वाली बुलेटो पर अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करते हुये गुरूवार को एक बार फिर थाना प्रभारी यातायात संदीप सुनेश के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया गया

- Install Android App -

तथा इन मार्गो पर से गुजरने वाली बुलेटों को थाना यातायात लाया गया जहाँ पर बुलेटों के सायलेंसरों का साउण्ड लेवल मीटर मशीन से परिक्षण कराया गया ,जिनमे बुलेटों के सायलेंसर अमानक पाये गये जिन्हे पुलिस द्वारा निकलवाकर जप्त कर नये मानक स्तर के सायलेंसर लगवाये गये एवं चालानी कार्यवाही की गई ।

यातायात प्रभारी ने बताया की सायलेंसरो से फटाके फोडना एवं तेज आवाज निकालना ऐसी बुलेटो पर वाले कार्यवाही जा रही है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संदीप सुनेश , सउनि बसंत चौधरी , विमल, अंकज, रतन, ललित, शामिल रहे । अमानक सायलेंसर एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 42 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुये 16800/- समन शुल्क वसूल किया गया ।