jhankar
ब्रेकिंग
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...

Harda : निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें’ -कलेक्टर श्री सिंह

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होने कम्पनी के महाप्रबन्धक श्री अनूप सक्सेना से कहा कि इसके लिये जो भी संसाधन आवश्यक हों, बताएं ताकि कम्पनी के वरिष्ठ कार्यालय से चर्चा कर संसाधन उपलब्ध कराये जा सकें। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि विद्युत लाईनों के मेंटेनेंस के लिये विद्युत कटौती करने से एक दो दिन पहले कटौती के शेड्यूल का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों के माध्यम से कराएं ताकि नागरिकों को मालूम रहे कि मेन्टेनेंस के कारण विद्युत कटौती की जा रही है। महाप्रबन्धक श्री सक्सेना ने इस अवसर पर बताया कि सोडलपुर में 132 के.वी. सब स्टेशन का कार्य निर्माणाधीन है।
इसके अलावा यदि ग्राम रेलवा में प्रस्तावित 132 के.वी. सब स्टेशन स्वीकृत हो जाए तो इन दोनों सब स्टेशनों के पूर्ण होने पर विद्युत आपूर्ति की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।

ब्रेकिंग न्यूज हंडिया : खस्ताहाल पुलिया के कारण अनाज से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी, अनाज नाले में गिरा, हरदा मंडी आ रहा था किसान

- Install Android App -

Makdai Express 24 Social Media Handles