jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...

Harda : प्रेक्षक श्री बाली व श्री छाबड़ा ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

हरदा : विधानसभा निर्वाचन के लिये शुक्रवार को जिले के 517 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान हरदा विधानसभा के प्रेक्षक श्री हनीश छाबड़ा तथा टिमरनी के प्रेक्षक श्री नरिन्दर सिंह बाली ने लगातार मतदान केन्द्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक श्री बाली ने सिराली तहसील के ग्राम जिनवानिया, जूनापानी, भटपुरा, सुन्दरपानी, सिराली, मर्दानपुर, ढोलगांवकला, दीपगांवकला, बिचपुरीमाल, अजरूद रैयत, टिमरनी तहसील के ग्राम गोंदागांवकला, छिदगांवमेल, खमलाय, निमाचाकला, तजपुरा, गुल्लास, पोखरनी, टिमरनी, छीपानेर, रूंदलाय, नौसर का दौरा किया। हरदा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक श्री छाबड़ा ने हरदा शहर के मतदान केन्द्र क्रमांक 85, 94, 95, 108, 120, 121 व 122 का निरीक्षण किया।