jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Harda: लापरवाह कार चालक ने तीन मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक गंभीर घायल हरदा इंदौर नेशनल हाइवे की घटना! SP बोले फुटेज देखकर होगी जांच

Harda. शनिवार सुबह तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने तीन बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार को गंभीर चोट आई। जिसका निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

सिविल लाइन  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीबन 9:45 पर टीवीएस शोरूम के सामने एक कार सवार ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

कार सवार ने दो अन्य मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी कार भी वही दीवार से टकराकर रुक गई थी ।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पंकज शर्मा घायल हुए। कार का नंबर MP47 CA 4471 है ।

दो अन्य जो घायल हुए उनके नाम भरत सिंह पिता मोहन सिंह निवासी सुदामा नगर हरदा और दीपक वर्मा पिता पवन वर्मा निवासी धुंदिया खेड़ी है।

इधर गंभीर घायल पीड़गांव निवासी युवक के पिता मुकेश शर्मा की शिकायत पर कार क्रमांक एमपी 47 का 44 71 के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में पुलिस जुट गई है।

- Install Android App -

जनचर्चा में उठे सवाल – 

इधर , पुलिस के निजी हॉस्पिटल जाने घायल के बयान लिए जाने की जानकारी सूत्रों से मिली है। मिली जानकारी में वाहन को चलाने वाला चालक का मोटर सायकिल सवार को टक्कर मारने के बाद अन्य दो वाहन सवार से भी टकराने के बाद दीवार में टकराने के जिक्र एफआईआर में आया है। । इससे चालक के अनाड़ी होने को लेकर भी जनचर्चा रही।

जनचर्चा में टीवीएस शोरूम के आसपास के सीसीटीवी से भी गाड़ी के चालक व अन्य दो सवारी की जानकारी सामने आ सकती है। जिससे चालक की असल जानकारी सामने आ सके। देखना यह है कि पुलिस विवेचना में क्या निष्कर्ष निकाल पाती है।

इनका कहना है।

वाहन एक्सीडेंट में विवेचना चल रही है। सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज निकलवाकर जांच करवाएंगे। जो भी जांच में सामने आएगा उस आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

अभिनव चौकसे एसपी हरदा