jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

Harda:टिमरनी विधायक अभिजीत शाह का विधानसभा क्षेत्र के किसानो ने जगह जगह किया भव्य स्वागत! विधानसभा में किसानो की तीन मांगों को उठाया था अलग अंदाज में

हरदा : हरदा जिला कृषि प्रधान क्षेत्र हैं सभी व्यवसाय कृषि पर ही निर्भर करते है लेकिन भाजपा सरकार किसानो के साथ हमेशा छलावा ही करती आई है उक्त वक्तव्य देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया की मूंग की फसल के लिए किसान परेशान हों रहें थे। टिमरनी विधायक अभिजीत शाह द्वारा विधानसभा में 8 क्विंटल से बढ़ाकर फसल खरीदने को लेकर मुद्दा उठाया था ।

जिसके परिणाम स्वरूप किसानो की मेहनत उनकी सजगता से सोई हुई सरकार जागी और किसानों की मांग मानी,मूंग अब 12 क्विंटल प्रति हैक्टेयर बिकेगा और जहां प्लेट काटे है वह प्लेट काटे से तुलाई चालू भी हो गई है ।

इस हेतु विधानसभा आगमन पर टिमरनी विधायक अभिजीत शाह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल का विभिन्न स्थानों पर क्षेत्र के किसानो के द्वारा स्वागत हुआ जिसमे बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहें यह स्वागत यात्रा करताना ब्लॉक से प्रारंभ होकर टिमरनी ब्लॉक, रहटगांव ब्लॉक होते हुए सिराली ब्लॉक में सम्पन्न हुई जिनमें प्रमुख गांव छीपानेर, तजपुरा, करताना, पोखरनी, टिमरनी, छिदगांव मेल, ऊन्द्राकछ, टेमागांव, नांदवा, सोडलपुर, आलमपुर, धनगांव, रहटगांव, कासरनी, महेंद्रगांव, सिराली शामिल है ।

- Install Android App -

टिमरनी विधायक कुँ अभिजीत शाह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने संयुक्त रूप से बताया कि किसानो की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तैयार है अभी कुछ वेयर हाउस पर प्लेट काटों से तुलाई नही हो रही हैं जिसके संबंध में कलेक्टर महोदय से भी चर्चा हुई हैं यदि आगे भी किसी प्रकार की अनियमितता रहती हैं तो हम सब मिलकर तानाशाही भाजपा सरकार से लड़ेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे ।

विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि में किसानो की आवाज विधानसभा में सरकार तक पहुंचाता रहूंगा, कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा हमारे विधायक हमेशा किसानो के हितों की रक्षा के लिए विधानसभा में उठाएंगे कांग्रेस पार्टी किसानो के हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी हैं और हमेशा साथ रहेंगी ।

इस दौरान टिमरनी विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल, विक्रम सिंह चौहान, रामदीन पटेल, नागु पटेल और सभी कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के किसान महेंद्र सिंह मौर्य, गणेश पटेल चंपालाल जैन, चैन सिंह सरमाज, तेजराम बेड़ा सहित अन्य किसान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहें।