पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह के बीच हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भी अपनी आधिकारिक पोस्ट के जरिए कहा कि – ”देश भर में पेट्रोल-डीज़ल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है… ईंधन की आपूर्ति स्थिर है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है…
ग्राहकों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी (पैनिक बायिंग) न करें… कृपया सामान्य रूप से ही ईंधन का उपयोग जारी रखें… HPCL अपने नेटवर्क में बिना किसी रुकावट के सुचारु ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है..!”

