jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव...

उज्जैन में भीषण सड़क हादसाः देवी बगलामुखी माता के दर्शन कर लौट रहे 3 युवकों की मौत, 1 घायल

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। चारों दोस्त मां बगलामुखी माता के दर्शन कर कार से लौट रहे थे, तभी उनकी कार रॉन्ग साइड से आ रहे कंटेनर से भिड़ गई।

मृतकों की पहचान आदित्य पंड्या (22, एमबीए छात्र, मसवाड़िया निवासी, इंगोरिया के पास), अभय पंडित (20, पासलोद, इंगोरिया) और राजेश रावल (50, पंडितायी करते थे, वर्तमान में गरीराज, उज्जैन निवासी) के रूप में हुई है। तीनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

- Install Android App -

फिलहाल कंटेनर चालक फरार

गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र आचार्य (20, गायत्री नगर, उज्जैन) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल कंटेनर चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।