jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने ओर चांदी की तेज शुरुआत हुई। आज सुबह एमसीएक्स पर सोना 1,43,088 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 4.15 फीसदी बढ़कर 2,86,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दोनों की कीमतों में उछाल आया है।

- Install Android App -

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 6,000 रुपए ऊपर आकर 2,71,000 रुपए प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं जबकि सोना 1,45,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के अपने शीर्ष स्तर पर जा पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी कीमतें 6,000 रुपए यानी 2.3 प्रतिशत उछलकर 2,71,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं।

वहीं सोमवार को चांदी 15,000 रुपए यानी छह प्रतिशत की जबर्दस्त उछाल के साथ ही 2,65,000 रुपए प्रति किग्रा के शीर्ष स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं यह शुक्रवार को 2,50,000 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। चांदी पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कुल 21,000 रुपए यानी 8.4 फीसदी ऊपर आयी हैं। साल 2026 में अब तक चांदी कुल 32,000 रुपए करीब 13.4 फीसदी की तेज बढ़त दर्ज की है। यह 31 दिसंबर, 2025 को 2,39,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।