jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, सैंकड़ों घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने से पहाड़ से मलबे का भारी सैलाब आया जिसमें दर्जनों मकान और होटल दब गए हैं। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक करीब 20-25 होटल और होम स्टे इस सैलाब में बह गए हैं। घटना के बाद कई लोग लापता हैं और बहुत से लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस बीच सेना और आईटीबीपी ने राहत और बचाव कार्य के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ आई। पहाड़ से गिरे मलबे में गांव का अधिकतर हिस्सा मलबे के ढेर में बदल गया है। कई मकान, 20-25 होटल और होम स्टे भी मलबे में दब गए हैं। घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। उत्तरकाशी के डीएम ने शुरुआती तौर पर चार लोगों के मौत की पुष्टि की है। लेकिन आकंड़ा बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बादल फटने की खबर सामने आते ही सेना और आईटीबीपी ने राहत और बचाव कार्य के लिए मोर्चा संभाल लिया। प्रशासन लगातार लोगों को बचाने के लिए जुटा हुआ है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि बादल फटने की घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, इसके बाद तेजी से मलबा पहाड़ से नीचे की तरफ आया। रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला सका। ऊपरी इलाकों में मौजूद कुछ लोगों ने खौफनाक घटना को कैमरों में कैद किया और इस दौरान वह मंजर देखकर लोग चीखते-चिल्लाते रहे। जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर गांव में बड़ी संख्या में होटल और होम स्टे हैं। गंगोत्री जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इन होटलों में रुकते हैं। बताया जा रहा है कि 20 से 25 होटल भी बह गए हैं और मलबे में दब गए। कई घोड़े, खच्चर और कई वाहन भी दब गए हैं।

उधर उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से हुए जन-धन के नुकसान की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताकर प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सेना,एसडीआरएफ,एनडीआरफ , जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से बात की है।