jhankar
ब्रेकिंग
थाने में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा अधिकारी रहे नदारद, नोटिस ... पत्नी की फर्म से कनेक्शन और विभागीय शिकायतें बनीं मुसीबत? हरदा में कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित 11 से 14 सितम्बर तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज खुशियों की दास्ताँ : 24 घंटे में बना यूडीआईडी कार्ड, घर पहुँचकर दी व्हील चेयर चाइल्ड लाइन 1098 जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी... टिमरनी एवं रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण कलेक्टर ने किया जैविक हाट बाजार का अवलोकन इंदौर में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, एडिशनल DCP को धक्का देने का आरोप

मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया की सबसे बड़ी स्टार बनीं IAS अधिकारी, CM और मंत्रियों को भी पीछे छोड़ा

_मध्यप्रदेश में इन दिनों एक प्रशासनिक अधिकारी अपनी प्रशासनिक कार्यशैली से ज्यादा सोशल मीडिया पर लोकप्रियता को लेकर चर्चा में है। वह अधिकारी हैं IAS सृष्टि जयंत देशमुख गौड़ा_

सृष्टि के इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 24 लाख से ज्यादा हो गई है, जो प्रदेश के मौजूदा मंत्रियों, विधायकों और कई बड़े कलेक्टरों से भी अधिक है।

24 लाख फॉलोअर्स के साथ MP कैडर में नंबर-1

सोशल मीडिया एनालिटिक्स के अनुसार, सृष्टि देशमुख वर्तमान में मध्यप्रदेश कैडर की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली IAS अधिकारी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ सीनियर IAS भरत यादव के X पर 8 हजार, संजय शुक्ला के 2400 और अविनाश लवानिया के फेसबुक पर 10 हजार फॉलोअर हैं। इस लिहाज से सृष्टि की डिजिटल पहुंच प्रशासनिक अधिकारियों में सबसे बड़ी मानी जा रही है।

UPSC टॉपर से बनीं यूथ आइकन

- Install Android App -

सृष्टि की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह उनका UPSC सफर है। उन्होंने 2018 में सिर्फ 23 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में UPSC में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल की थी और महिला टॉपर्स में पहले स्थान पर थीं। भोपाल की रहने वाली सृष्टि UPSC की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। वह अक्सर अपनी तैयारी, किताबों और मोटिवेशनल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

निजी जीवन भी रहा चर्चा में

ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात केरल कैडर के IAS डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा से हुई। दोनों ने 2022 में शादी की, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कुछ समय पूर्व सृष्टि बुरहानपुर में जिला पंचायत CEO सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।

देशभर में कौन हैं सबसे आगे ….?

यदि पूरे भारत की बात करें तो सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले IAS अधिकारी पूर्व IAS अभिषेक सिंह हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 43 लाख फॉलोअर्स हैं। अभिषेक सिंह एक्टर के तौर पर भी सक्रिय हैं। वहीं राजस्थान कैडर की IAS टीना डाबी के 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। मध्यप्रदेश में IPS अधिकारियों में सचिन अतुलकर और अनु बेनीवाल भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।