jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

विदेश जाना है तो पहले जमा कराने होंगे 60 करोड़ रुपये

बाम्बे हाईकोर्ट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कूंद्रा दिया बढा झटका

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने साफ़ कहा है कि अगर यह दंपति विदेश यात्रा करना चाहता है, तो पहले उन्हें 60 करोड़ रुपये जमा कराने होंगे।

विदेश यात्रा की मांगी थी अनुमति

दरअसल, शिल्पा और राज ने कोर्ट से अमेरिका के लॉस एंजिलिस समेत कई देशों की यात्रा की अनुमति मांगी थी। अदालत ने कहा कि उनके विदेश जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन यात्रा से पहले उन्हें कारोबारी दीपक कोठारी को बकाया राशि लौटानी होगी।
दीपक कोठारी का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने व्यापारिक निवेश के नाम पर उनसे 60 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन यह रकम वापस नहीं की गई और निजी खर्चों में उपयोग कर ली गई।

- Install Android App -

ईओडब्ल्यू की जांच जारी

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने हाल ही में शिल्पा शेट्टी के घर पर जाकर लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की थी। जांच टीम ने इस दौरान कई अहम दस्तावेज़ों की जांच की। शिल्पा ने बयान दिया कि उन्होंने एजेंसी को पूरा सहयोग दिया है और कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित सभी जरूरी कागज़ात सौंप दिए हैं।

पूरी राशि करानी होगी जमा

सूत्रों के मुताबिक, राज कुंद्रा के विदेश जाने पर पहले से ही रोक है, क्योंकि उनके ख़िलाफ़ लुकआउट नोटिस जारी है। अब कोर्ट के नए आदेश के बाद दंपति तभी विदेश जा पाएंगे जब वे अदालत में 60 करोड़ रुपये की पूरी राशि जमा करा देंगे।
फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में राज कुंद्रा से दोबारा पूछताछ की संभावना जताई जा रही है।