हरदा जिले के अजनास खुर्द में तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया खुलेआम दे रही मौत को आमंत्रण,कुंभकर्ण की नींद सोया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी !!
हरदा। जिले के अजनास रैय्यत ग्राम अंतर्गत ग्राम अजनास खुर्द में मुख्य मार्ग पर सरकारी स्कूल के सामने एक क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क का आधा हिस्सा जमीन के नीचे से खोखला हो गया।
इस ओर न तो ग्राम पंचायत का ध्यान है और नहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारीयो ने इस ओर कोई ध्यान दिया।
इस क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोग जान जोखिम में डालकर निकलते है।
पूर्व में भी स्थानीय ग्रामीणों ओर मीडिया ने इस मामले को उठाकर प्रशासन ओर विभाग का ध्यान आकर्षित कराया था। लेकिन उसके बाद भी आज तक जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कुंभकर्ण की नींद सोए रहे।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदार सिर्फ रटा रटाया जबाव देते रहे कि हम वैकल्पिक मरम्मत करा देंगे लेकिन कोई काम नहीं किया।
स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन विभाग के जिम्मेदारों के कानों को जू तक नहीं रेंगी।
इधर उक्त क्षतिग्रस्त पुलिया सड़क के सामने सरकारी स्कूल का गेट था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल के शिक्षकों ने गेट बंद कर अन्यत्र स्थान से रास्ता बनाया।
इधर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए
जिम्मेदारों को खूब खरी खोटी सुनाई है।
मीडिया को दिए बयान में विभाग ने शीघ्र मरम्मत की बात कही है। देखना होगा कि कब तक जनहित की इस समस्या का समाधान होगा।

