jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

बिहार में पीएम मोदी ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात- सीधे खाते में भेज दिए 10-10 हजार

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार की महिलाओं को कई सौगातें दी। उन्होंने सीधे 10-10 हजार की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की और दावा करते हुए कहा कि आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश आपकी खुशहाली और समृध्दि के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किये। इस योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और महिलाओं में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ाना है। जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये भाई तब खुश होता है, जब उसकी बहन स्वस्थ हो, परिवार खुश हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आज हमारी बेटियां बड़ी संख्या में फोर्स-पुलिस में आ रही हैं। लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं।

- Install Android App -

वहीं इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। 24 नवंबर 2005 से जब से एनडीए की सरकार बनी हम काम में लगे हैं। अब बिहार में कानून का राज है। हमने शुरू से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। नीतीश ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ये तो हट गया था 7 साल के बाद तो पत्नी को बना दिया सीएम। वो केवल अपने परिवार को देखते हैं। हमलोग जनता के लिए काम करते हैं। हमने बिहार के विकास के लिए काम किया है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा हमें वो दिन भी नहीं भूलने है, जब बिहार में राजद की सरकार थी। अराजकता की सबसे ज्यादा मार मेरी बिहार की माताओं ने ही झेली हैं। उस समय सड़क, पुल-पुलिया का नाम तक नहीं था, इन चीजों से सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को ही होती है। राजद के राज में बिहार में खौफ था। नक्सली आतंक बेहिसाब था। इसका दर्द सबसे ज्यादा महिलाओं को सहना पड़ता था।आज जब नीतीश जी के नेतृत्व में कानून का राज लौटा है तो सबसे ज्यादा राहत महिलाओं ने महसूस की हैं। आज बेटियां बेखौफ होकर घर से निकलती हैं।