jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

ट्रंप-शहबाज मुलाकात कितनी खास, आर्मी चीफ मुनीर भी रहे मौजूद

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ की व्हाइट हाउस में अहम बैठक हुई। इस दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर भी वहां मौजूद थे। बैठक में शरीफ को व्हाइट हाउस के वेस्ट एग्जीक्यूटिव एवेन्यू के प्रवेश द्वार पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने रिसीव किया। यह मुलाक़ात 2019 के बाद किसी पाकिस्तानी पीएम की पहली आधिकारिक ओवल ऑफिस विज़िट रही। बंद कमरे में हुई इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

- Install Android App -

पीएम शरीफ के लिए यह यात्रा खास है क्योंकि पिछली बार जुलाई 2019 में तत्कालीन पीएम इमरान खान ने व्हाइट हाउस का दौरा किया था। शरीफ का यह वॉशिंगटन पड़ाव उनके पांच दिवसीय अमेरिका दौरे का हिस्सा है, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों के इर्द-गिर्द तय हुआ। इससे पहले वे न्यूयॉर्क में आयोजित जलवायु सम्मेलन को संबोधित कर चुके हैं और शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में औपचारिक भाषण देंगे।

ट्रंप और पाकिस्तान की सैन्य नेतृत्व के बीच पहले से ही बातचीत हो रही है। जून में ट्रंप ने आर्मी चीफ मुनीर को व्हाइट हाउस लंच पर आमंत्रित किया था। इसके बाद मुनीर ने ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया। पाकिस्तान सरकार ने बाद में इस कदम का समर्थन करते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच अल्पकालिक संघर्ष में ट्रंप की मध्यस्थता की भूमिका का हवाला दिया था। इस औपचारिक बैठक से यह साफ संकेत गया कि पाकिस्तान वॉशिंगटन के साथ उच्चस्तरीय संवाद बनाए रखना चाहता है, भले ही उसका मौजूदा राजनयिक फोकस संयुक्त राष्ट्र की गतिविधियों पर क्यों न हो।