jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

हरदा : निजी स्कूल में शिक्षिका पर छात्रा से मारपीट का आरोप, जांच समिति गठित, शिक्षिका को हटाया!

हरदा

हरदा शहर के सनफ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा छात्रा के साथ मारपीट और गला दबाने के आरोपों से हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद सोमवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और दोषी शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

- Install Android App -

पीड़ित छात्रा, जो कक्षा 11वीं कॉमर्स की छात्रा है, ने बताया कि गणित प्रदर्शनी की तैयारी के दौरान वह दो घंटे तक रंगोली बना रही थी। तबीयत खराब होने पर जब वह क्लासरूम में बैठ गई, तो शिक्षिका ने दोबारा रंगोली बनाने को कहा। मना करने पर बाल पकड़कर झूमाझटकी करने और गला दबाने का आरोप छात्रा ने लगाया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट देगी। वहीं स्कूल प्रबंधन ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षिका को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

विद्यालय समिति अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।