jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

जबलपुर में युवक ने मंगेतर की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, 5 महीने पहले तय हुई थी शादी

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक ने अपनी होने वाली पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात अधारताल थाना क्षेत्र की है। जहां रिचा रजक का शव उसके घर के पास ही खून से लथपथ पाया गया। पुलिस ने आरोपी साहिल और उसके दोस्त अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

दहेज में 5 लाख ना मिलने पर मौत के घाट उतारा

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक करीब 5 महीने पहले रिचा की सगाई साहिल रजक से हुई थी। शादी तय होने के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत हो रही थी। सब ठीक चल रहा था, लेकिन इसी दौरान साहिल ने दहेज में 5 लाख रुपये की मांग की, जिसे रिचा ने रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद साहिल उसे परेशान करने लगा और उसके घर जाकर भी हंगामा किया था। साहिल की इस हरकत के बाद रिचा ने उससे बात करना बंद कर दिया और फिर परिवालों ने सगाई तोड़ दी। शादी से इनकार करने पर साहिल ने उससे बदला लेने के लिए उसकी हत्या करने की योजना बनाई।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

रिचा रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया में प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। गुरुवार शाम जब वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में साहिल और उसके दोस्त अजय ठाकुर ने उसे रोक लिया। साहिल ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन दोनों में बहस हुई और फिर साहिल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर रिचा की हत्या कर दी। रिचा की हत्या करने के बाद साहिल और अजय मौके से भाग निकले। देर शाम हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। युवती की हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां मृत रिचा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और साहिल और उसके दोस्त अजय को तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बहरहाल साहिल और उसके दोस्त के खिलाफ रिचा की हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।