jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व शिविर लगाएं, राजस्व वसूली बढ़ाएं, अवैध उत्खनन, मदिरा के अवैध विक्रय तथा जुआ सट्टा जैसी गतिविधियों को सख्ती से रोकें कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को दिये निर्देश

हरदा / ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व शिविर आयोजित कर किसानों की ई-केवायसी, आधार से खसरा लिंकिंग, नक्शा तरमीम जैसी कार्यवाही पूर्ण की जाए। ये शिविर 10 से 25 फरवरी के बीच सभी तहसीलों में आयोजित करें। इन शिविरों में किसानों की यूनिक आईडी भी बनाइ जाए ताकि किसानों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत प्राप्त राशि सीधे खाते में जमा हो सके। सभी एसडीएम इन राजस्व शिविरों के लिये आवश्यक व्यवस्था व तैयारी करें। इन शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार गांव में पहले से मुनादी कराकर किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी एसडीएम को दिये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं श्री संजीव नागू भी मौजूद थे।

अवैध उत्खनन, मदिरा के अवैध विक्रय तथा जुआ सट्टा जैसी गतिविधियों को सख्ती से रोकें

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि राजस्व वसूली बढ़ाएं। उन्होने कहा कि राजस्व वसूली बड़े बकायादारों से शुरू करें। उन्होने निर्देश दिये कि 10 से 25 फरवरी के बीच सभी पटवारी, राजस्व निरीक्षक व अन्य अधिकारी मुख्यालय पर ही रहें, कोई भी मुख्यालय से बाहर न जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में मदिरा के अवैध विक्रय, अवैध उत्खनन व जुआ व सट्टा जैसी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से रोका जाए। परिवहन विभाग के माध्यम से बिना बीमा, पंजीयन और फिटनेस वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। वाहनों पर लगे हूटर हटाने की कार्यवाही भी की जाए। उन्होने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों और डीजे के संबंध में कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करें। सभी एसडीएम अपने स्तर पर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करें।