jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

जिले में गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस  !  कलेक्टर श्री जैन ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व 

हरदा। जिले में स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। जिला स्तर पर वीरांगना लक्ष्मीबाई मिडिल स्कूल ग्राउण्ड पर प्रातः 9 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण सभी सार्वजनिक भवनों एवं प्रत्येक कार्यालयों में हों। राष्ट्रीय ध्वज स्वच्छ हो, ध्वजारोहण के समय आवश्यक सावधानी रखी जाए। राष्ट्रीय ध्वज गरिमापूर्ण एवं सही तरीके से फहराया जावे तथा ध्वजारोहण के समय सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होने निर्देशित किया कि जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर अध्यक्ष अथवा सरपंचों द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जावे तथा राष्ट्रीय गान, मध्यप्रदेश गान कराया जावे। सभी अधिकारी सौंपे गये दायित्वों को समय पर पूर्ण करें।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री जैन ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। उन्होने मैदान की व्यवस्था के लिये मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग को दायित्व सौंपा है। उन्होने व्ही.आई.पी. एवं लोकतंत्र रक्षकों की बैठक व्यवस्था के लिये कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, जल प्रदाय व्यवस्था के लिये नगर पालिका हरदा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं शिक्षा विभाग, परेड कार्यक्रम के लिये पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग, प्रभात फेरी के लिये शिक्षा विभाग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र रक्षकों की व्यवस्था के लिये राजस्व विभाग को दायित्व सौंपा है।

इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था के लिये चिकित्सा विभाग, पुरस्कार वितरण के लिये डी.पी.सी., शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग, मंच संचालन के लिये शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा गया है।