jhankar
ब्रेकिंग
🌾 TODAY मंडी भाव | हरदा, टिमरनी और खिरकिया मंडी के ताजा भाव | 12 नवंबर 2026 जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने साझा की कार्यक्रमों की रूपरेखा स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर कुमार सत्यम जैव उर्वरकों से गेहूं के बीज एवं मिट्टी का उपचार कर 20 से 25 प्रतिशत तक बचाएं रासायनिक उर्वरक ग्राम मांदला में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानक... मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को टेमागाॅंव में लगेगा शिविर हरदा जिले में 21 दिसंबर तक चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान बाल विवाह रोकने हरदा जिले के तीनों विकासखंडों में उड़नदस्तों का गठन छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष कम्पाउंड टीम ने जीता स्वर्ण पदक

ग्वांगजू। ऋषभ यादव, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे की भारतीय पुरुष कम्पाउंड टीम ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। आज यहां खेले गये फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष कम्पाउंड टीम ने फ्रांस को 235-233 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। यह पहला मौका है जब भारत ने पुरुष कम्पाउंड टीम स्पर्धा में विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही और वे पहले सेट में 57-59 से पीछे हो गए। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की और हर सेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए फ्रांस की चुनौती को 235-233 से खत्म किया। पहले राउंड में बाई मिलने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शूट-ऑफ में मात दी, क्वार्टर फाइनल में अमेरिका को 234-233 से हराया और सेमीफाइनल में तुर्की पर 234-232 से जीत दर्ज की। भारत के युवा तीरंदाज ऋषभ यादव ने अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। 23 वर्षीय ऋषभ ने क्वालिफिकेशन में 709 अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल किया और मिश्रित टीम स्पर्धा में भी दमदार खेल दिखाया। उन्होंने भारत की शीर्ष कम्पाउंड महिला तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम के साथ जोड़ी बनाकर मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत जीता। दोनों ने जर्मनी, अल सल्वाडोर और चीनी ताइपे को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय जोड़ी ने शुरुआती बढ़त बनाई और पहले सेट के बाद 39-38 से आगे भी रहे, लेकिन आखिरकार मुकाबला 155-157 से हारकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ज्योति सुरेखा वेन्नम के लिए यह दूसरा मिश्रित टीम स्पर्धा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2021 यैंकटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में अभिषेक वर्मा के साथ भी मिश्रित टीम में रजत पदक जीता था। हालांकि, महिला टीम स्पर्धा में भारतीय चुनौती जल्दी खत्म हो गई। तीसरी वरीयता प्राप्त ज्योति, परनीत कौर और प्रिथिका प्रदीप की टीम को इटली ने प्री-क्वार्टर फाइनल में 233-229 से हराकर बाहर कर दिया। इस हार के साथ भारत अपने पिछले खिताब, बर्लिन 2023 का बचाव नहीं कर सका।