jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

INDORE CRIME : रिटायर्ड आइएएस रेणु पंत के बंगले को चोरों ने निशाना बनाया,जेवर और नकदी रुपये चुराए

मकड़़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर । शहर की पाश कालोनी में रहने वाली रिटायर्ड आइएएस अफसर को चोरों ने निशाना बनाया है। बदमाश बंगले से जेवर और नकदी रुपये चुरा कर ले गए हैं। पुलिस को शक है कि वारदात में चड्डी बनियानधारी गिरोह का हाथ है। एक बदमाश का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।
वारदात बिचौली स्थिति संपत फार्म में हुई है। शहर में अपर कलेक्टर रही रेणु पंत के बंगले में बिती रात बदमाश घुस गए। बदमाश खिड़की का सरिया काटकर जेवर और रुपये ले गए। इसी बीच आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। चोर हालांकि ज्यादा कुछ नहीं ले जा पाए। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक वारदात में चड्डी बनियान गिरोह का हाथ है यह नहीं बोल सकते। मौके से मिले फुटेज से ऐसा नहीं लग रहा है