jhankar
ब्रेकिंग
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय

Indore News: खुले बोर की सूचना देने पर मिलेगा 10 हजार रुपये का ईनाम आमजन की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर का आदेश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : आमजन की सुरक्षा ही प्रशासन की प्राथमिकता हैं। इस बात को ध्यान में रखते कलेक्टर आशीष सिंह ने एक यह आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने रीवा की खुले बोरवेल में बालक की मौत होने के बाद इस कार्यवाही को अहम बताया है।जनमानस की सुरक्षा प्रशासन को ध्यान में रख यह अनोखी पहल की है कि जो भी व्यक्ति खुले बोरवेल की सूचना देगा उसे कलेक्टर द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम दिया जायेगा। इंदौर प्रशासन ने तारीफेकाबिल बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में खुले नलकूप या बोरवेल की सूचना देने वाले को 10 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर भी जारी किया है।

- Install Android App -

खुले बोरवेल बने मौत का घर होगी सख्त कार्रवाई
हमारे नगरीय ग्रामीण क्षेत्रो में लोग पानी की कमी देखते हुए नलकूप या बोरवेल करा लेते हैं। फिर नल या पंप को फिट कराने में समय लगता हैं तब तक वह खुला ही रहता हैं या पानी सूख जाए तो लोग उसे लापरवाही से खुला छोड़ देेते हैं जिससे कई बार दुर्घटनांए हो जाती है।चाहे वह किसान हो या मकान मालिक उन बोरवेल को फिर पानी सूखने के बाद उनके मालिक चाहे वो मकान मालिक हो या किसान हो बिना ढक्कन लगाए बोरवोल को खुला छोड़ देते हैं। यह लापरवाही नन्हीं जानों पर भारी पड़ती हैं।इसकी सूचना मिलने पर पूरा प्रशासन उस बच्चे को बचाने जुट जाता हैं । 20 से 40 घंटे प्रशासन पूरी मशीनरी के साथ लगा रहता हैं। एक छोटी लापरवाही के कारण न जाने कितनों लोगो को परेशान होना पड़ता है। इसलिए कलेक्टर आशीष सिंह ने एक अहम आदेश पारित किया है।जिसकी नगर में प्रशंसा की जा रही है।