jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

हरदा न्यूज़ : एसडीएम/ तहसील एवं जनपद कार्यालयों में नस्तियाँ ई-ऑफिस के माध्यम से ही संचालित करने के निर्देश

हरदा : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय टिमरनी के निरीक्षण के दौरान उन्होने एसडीएम व तहसील कार्यालय की सभी नस्तियां ई-ऑफिस व्यवस्था के माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि राजस्व न्यायालय के कार्य भी ई-ऑफिस व्यवस्था से किये जायें।

उन्होने कहा कि एसडीएम व तहसील कार्यालय में सभी कर्मचारियों के नाम एवं पद की पट्टिकाएं लगी होना चाहिए। साथ ही कार्यालय में कर्मचारियों के बीच कार्य विभाजन भी सुव्यवस्थित तरीके से होना चाहिए। एसडीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं द्वारा पार्किंग व्यवस्था की मांग करने पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

जनपद पंचायत टिमरनी के निरीक्षण के दौरान भी कलेक्टर ने कार्यालय की नस्तियां एवं पत्र व्यवहार ई-ऑफिस के माध्यम से प्रचलित करने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा टिमरनी में तैयार किये गये इंडोर स्टेडियम का भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिये। अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेडियम के अंदर पक्षियों द्वारा गंदगी न फैलाई जाए, इसके लिये आवश्यक व्यवस्थाएं करें।

स्टेडियम परिसर में सतत खेलकूद गतिविधियां आयोजित करने के भी कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये। कृषि उपज मण्डी टिमरनी में भावान्तर पंजीयन एवं किसानों को अभी तक भावान्तर योजना से हुए भुगतान की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मण्डी में यदि कोई व्यापारी अनावश्यक सामान रखता है तो उससे किराया वसूला जाए।

टिमरनी के लोक सेवा केन्द्र का भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया। इस केन्द्र से उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री करवाने की व्यवस्था प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। केन्द्र में प्राप्त हो रहे आवेदनों की भी कलेक्टर द्वारा जानकारी ली गई।