jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

नर्मदा पूरम जिले के इस गांव में तिरंगे का अपमान, भारतीय ध्वज संहिता का उल्लंघन किया ! वीडियो हुआ वायरल

के के यदुवंशी सिवनी मालवा: नर्मदा पुरम जिले के अंतर्गत आने वाली तहसील सिवनी मालवा से 22 किलोमीटर दूर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन हाई स्कूल बाबरी में तिरंगे झंडे का अपमान किया गया।

जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज को स्कूल में एक चपरासी के द्वारा उतारने के दौरान तिरंगे झंडे को जमीन पर गिर गया। उसके बाद उसे खींचते हुए ले गया। और अंदर रख दिया गया। मालूम हो की राष्ट्रीय ध्वज को जिस तरह सम्मान से लगाया जाता है। उसी तरह सम्मान के साथ उतारना चाहिए। लेकिन स्कूल के जिम्मेदार प्राचार्य शिक्षको की ये गंभीर लापरवाही है। यहां

भारतीय ध्वज संहिता का उल्लंघन किया है। हद तो तब हो गई स्कूल प्रभारी स्कूल के में गेट पर ताला लगाकर अपने घर चली गई। चपरासी के द्वारा स्कूल के गेट का ताला खोलकर 5:53 पर तिरंगे झंडे को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद तिरंगे को अंदर वाले गेट में ऐसे डाला।

- Install Android App -

देखना यह है कि प्रशासन कब अपनी चुप्पी तोड़ कर दोषियों पर कार्रवाई की जाती है या फिर अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहानी दोहराई जाती है राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ देश की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का भी प्रतीक है। यही वजह है जो राष्ट्रीय ध्वज के बारे में शिक्षा के शुरूआती दिनों से ही बताना शुरू कर दिया जाता है। ध्वज के राष्ट्रीय महत्व के बारे में जानकारियां दी जाती हैं। ताकि, हम अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कर सकें। किन्तु, इन दिनों शिक्षा के मंदिरों में ही राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है।

इनका कहना है।

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान की जानकारी आपसे मिली है मामले को जांच कर संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी

एसडीएम सरोज परिहार 

सिवनी मालवा