jhankar
ब्रेकिंग
झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप मध्य प्रदेश में बाल विवाह का मामला, 9 साल के दूल्हे और 8 साल की दुल्हन पर ऐक्शन हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: MP में संविदा कर्मियों को मिलेगा 10 साल की सेवा का हक छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का राहत और महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 257% मध्य प्रदेश में 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर, इंदौर-उज्जैन और अन्य संभागों में अलर्ट तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से भिड़ी, 8 की मौत, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पेश, संविधान हाईजैक पर विपक्ष का हंगामा स्वर्णरेखा नदी में मिला भारी भरकम मिसाइल बम, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी लश्कर का टॉप आतंकी हमजा को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी से मां वैष्णो देवी के दर्शन का मौका, किराया जानकर खुश हो जाएंगे आप

IRCTC Tour Package : अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी का नया टूर पैकेज 20 नवंबर से 23 नवंबर तक है। 3 दिन और 4 रात के लिए आपको सिर्फ 6,795 रुपये खर्च करने होंगे।

IRCTC Tour Package

- Install Android App -

यह ट्रेन टूर पैकेज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। राजधानी एक्सप्रेस (3AC) में बोर्डिंग 20 नवंबर 2023 को रात 08:40 बजे होगी. आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यात्रा के दौरान आपको ताज विवांता या किसी अच्छे होटल में एसी रूम में ठहराया जाएगा।

आगे की यात्रा के लिए नॉन-एसी वाहन भी उपलब्ध रहेगा। इसमें वैष्णो देवी के निकट कुछ मंदिरों और सुंदर दृश्यों को देखने का खर्च भी शामिल है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 10395/- रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 7855/- रुपये और ट्रिपल के लिए 6795/- रुपये चार्ज किया जा रहा है।

अगर साथ में बच्चे हैं तो 05-11 साल के बच्चे के लिए किराया 6160/- रुपये बेड के साथ और 5145/- रुपये बिना बेड के देना होगा. पैकेज में ट्रेन और होटल में नाश्ता और दोपहर के भोजन की सुविधा भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। आप डायरेक्ट लिंक से भी बुकिंग कर सकते हैं. यहाँ क्लिक करें