jhankar
ब्रेकिंग
झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप मध्य प्रदेश में बाल विवाह का मामला, 9 साल के दूल्हे और 8 साल की दुल्हन पर ऐक्शन हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: MP में संविदा कर्मियों को मिलेगा 10 साल की सेवा का हक छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का राहत और महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 257% मध्य प्रदेश में 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर, इंदौर-उज्जैन और अन्य संभागों में अलर्ट तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से भिड़ी, 8 की मौत, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पेश, संविधान हाईजैक पर विपक्ष का हंगामा स्वर्णरेखा नदी में मिला भारी भरकम मिसाइल बम, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी लश्कर का टॉप आतंकी हमजा को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Harda News: मंत्री के इशारे पे हो रहे हमले, प्रशासन बना सत्ता की कठपुतली, हमलवारों को मुंह तोड़ देंगे जवाब !

हरदा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने प्रेस कांफ्रेन्स कर मोहन साईं और गगन अग्रवाल पर हुए हमलों को लेकर अपनी बात रखी। हमलों को उन्होंने खुलकर मंत्री पर आरोप लगाए। प्रशासन के सत्ता पक्ष की तरफदारी के रवैये पर नाराजगी जताई। इधर, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है, इसलिए बौखला रही है। अनर्गल आरोप लगा रही है।

क्या कहा ओम पटेल ने –

- Install Android App -

यह बहुत निंदनीय घटना है और हमारे दोनों साथियों के साथ फैमिली के सदस्य परिवार के जो बैठे हैं । इस प्रकार की घटनाएं बीजेपी के गुंडे कर रहे हैं । यह सरासर मंत्री के इशारे पर हो रहा है और उसके अलावा आज यह देखिए कि प्रशासन पूरा मौन है। हमने कई बार जब भी थाने में जाते हैं। एफआईआर लिखाना है, तो बोलते है आवेदन दे दो । आज हमको यह स्थिति लगी है कि 24 घंटे में दो-दो वारदात होने के बाद हरदा में निष्पक्ष चुनाव होना बहुत मुश्किल है। प्रशासन पूरा बीजेपी का साथ दे रहा है पूरे अधिकरी उनसे मिले हुए हैं और केवल नंगा नाच हरदा के अंदर हो रहा है । शहर में अच्छे बनिया व्यापारी और हर समाज के लोग रहते हैं लेकिन यह स्थिति हो रही है की हर आदमी के साथ अन्याय किया जा रहा है । गुंडागर्दी की जा रही है। इसलिए अब इसकी घोर निंदा करते हैं । और आगे यदि ऐसी कोई वारदात होती है तो जैसे ही मिलेंगे मुंह तोड़ जवाब देंगे।
उनके खिलाफ यदि हमें भी पता लगता है कि वह लोग कौन है तो हम भी उन लोगों को सजा उसी तरह से देंगे क्योंकि प्रशासन से हमें किसी प्रकार की उम्मीद नहीं बची ।

◆ कांग्रेस चुनाव हार रही है। यह उनकी बौखलाहट बता रही। सिर्फ भाजपा नेताओं को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही है।

उदय सिंह चौहान विधायक प्रतिनिधि भाजपा हरदा