jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Jabalpur Crime : 5 वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म, अज्ञात आरोेपी टाफी के बहाने ले गया सुनसान मेें किया दुष्कर्म खूून से लथपथ बालिका पहुुंची घर

पुलिस नेे दिखाई संवेदनशीलता अस्पताल में पीढ़ित बालिका को एसआइ्र्र मिश्रा अपनी गोद में लिए 3 घंटे डाक्टर को इंतजार करते रहे। खबर सुनते ही हर एक को अज्ञात आरोेपी पर क्रोेध आ रहा था।

मकडाई एक्सप्र्रेेस 24 जबलपुर |मानवता को शर्मसार करती हुई घटना हुई्र है जहां एक 5 वर्षीय बालिका केे साथ अज्ञात व्यक्ति नेे दुष्कर्म की घटना कोे अंजाम दिया है।  मझौली में पांच वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म मामला सामने आया है। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में गुरुवार को पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया। बालिका को एल्गिन अस्पताल में तीन घंटे बाद उपचार मिला।

खून से लथपथ बालिका को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस

- Install Android App -

मझौली पुलिस ने बताया कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली पांच साल की मासूम बालिका बुधवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक साइकिल सवार व्यक्ति उसके करीब पहुंचा और टाफी देने का झांसा देकर उसे घर से कुछ दूर ले गया। जहां दुष्कर्म किया। खून से लथपथ मासूम को देखकर स्वजन हैरान रह गए। पूछताछ पर बालिका ने स्वजन को पूरी घटना बताई। इसके बाद मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस खून से लथपथ बालिका को एल्गिन अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां डाक्टर नहीं थे। पुलिस अधिकारियों ने स्टाफ से तत्काल डाक्टर को बमुश्किल बुलाया गया। जिसके बाद आनन-फानन में डाक्टर अस्पताल पहुंचे और मासूम का मेडिकल परीक्षण कर उसे भर्ती किया।

तीन घंटे बाद डाक्टर ने बच्ची को देखा

दुष्कर्म का शिकार युवती पांच साल की मासूम को लेकर मझौली पुलिस एल्गिन पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम डाक्टर का इंतजार करने लगी। करीब तीन घंटे बाद डाक्टर आईं। एसआइ अभिलाष मिश्रा बच्ची को अपनी गोद में लिए रहे। तीन घंटे बाद डाक्टर ने बच्ची को देखा। डाक्टर के अस्पताल में न होने की सूचना पुलिस ने एसपी को दी। जिसके बाद खलबली मची और डाक्टर को आना पड़ा। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाई और बच्ची का उपचार शुरू होने के बाद अस्पताल में ही एफआइआर लिखी। आरोपित नाबालिग बताया जा रहा है।