jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

जैकब बेथेल तोड़ेंगे 136 साल पुराना रिकॉर्ड, बनेगें इंग्लैंड के सबसे युवा कप्तान

नई दिल्ली। इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल इतिहास रचने के करीब हैं। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का कप्तान नियुक्त किया गया है। जैसे ही वह 17 सितंबर को पहले टी20 मैच में मैदान पर उतरेंगे, वह इंग्लैंड क्रिकेट के 136 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और अपनी टीम के सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे। इससे पहले इंग्लैंड के सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड मोंटी बोडेन के नाम था, जिन्होंने 1889 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तानी की थी। उस समय उनकी उम्र 23 वर्ष थी और उन्होंने बीमार कप्तान ऑब्रे स्मिथ की जगह टीम की बागडोर संभाली थी। अब 21 वर्षीय बेथेल यह रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने वाले हैं।

- Install Android App -

बेथेल ने अब तक इंग्लैंड के लिए 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 154.39 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं और चार विकेट भी झटके हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के कारण वह टीम प्रबंधन की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड ने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। नियमित कप्तान हैरी ब्रुक भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह सितंबर की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में बेथेल को कप्तान बनाकर इंग्लैंड ने युवाओं पर भरोसा जताया है।
इंग्लैंड के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने कहा कि जैकब बेथेल ने हाल के दिनों में अपनी नेतृत्व क्षमता से सभी को प्रभावित किया है। आयरलैंड के खिलाफ यह सीरीज उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कप्तानी कौशल को और निखारने का शानदार अवसर देगी। बेथेल की कप्तानी में इंग्लैंड किस तरह का प्रदर्शन करता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी, क्योंकि यह सीरीज उनके करियर और इंग्लैंड क्रिकेट दोनों के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकती है।