jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

रोहित शर्मा के समर्थन में आए योगराज सिंह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में इन दिनों चर्चा का बड़ा मुद्दा कप्तान रोहित शर्मा का भविष्य है। टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद अब आलोचक कह रहे हैं कि उन्हें वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेना चाहिए। कई विशेषज्ञों का मानना है कि 2027 विश्व कप तक रोहित की उम्र 40 साल हो जाएगी और ऐसे में युवाओं को मौका मिलना चाहिए। फिलहाल 38 वर्षीय रोहित केवल वनडे प्रारूप में भारत के लिए उपलब्ध हैं और इसी कारण से उनकी फिटनेस और टीम के भविष्य पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

- Install Android App -

इन आलोचनाओं के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने रोहित शर्मा का मजबूती से समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत को रोहित जैसे खिलाड़ी की बेहद जरूरत है और अगर वे चाहें तो 45 साल की उम्र तक भी खेल सकते हैं। योगराज ने कहा, “रोहित शर्मा, वो इंसान जिसके बारे में कई लोग बकवास करते हैं। मैंने पहले ही कहा था कि रोहित मेरे आदमी हैं और वही मेरे लिए असली खिलाड़ी हैं। उनकी बल्लेबाजी को बाकी खिलाड़ियों से तुलना नहीं की जा सकती। उनकी एक पारी पूरी दुनिया के सामने उनका क्लास दिखा देती है।”

योगराज सिंह ने आगे कहा कि रोहित को देश के लिए और लंबे समय तक खेलना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि कप्तान अपनी फिटनेस पर और काम करें, हर सुबह लंबी दौड़ लगाएं और अपनी तैयारी पर अतिरिक्त ध्यान दें। योगराज का मानना है कि रोहित में इतनी क्षमता है कि अगर वह चाहें तो 45 की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि घरेलू क्रिकेट फिटनेस और फॉर्म बनाए रखने का सबसे अच्छा जरिया है और रोहित को इसमें हिस्सा लेते रहना चाहिए। योगराज ने आलोचकों पर हमला बोलते हुए कहा, “फाइनल में मैन ऑफ द मैच कौन था? रोहित शर्मा। इसलिए वही बातें करें जिनके बारे में जानकारी रखते हों। अगर उनकी फिटनेस या खेल की आलोचना करनी है तो पहले खुद उस स्तर पर खेल चुके हों। बेवजह सवाल उठाना बंद करें।”