jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना?

सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार 6 हफ्तों की गिरावट के बाद आई मजबूती

मुंबई । पिछले कई हफ्तों से जारी भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार ने इस सप्ताह सकारात्मक रुख अपनाया है। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के कारण बाजार केवल चार दिन खुला, लेकिन इस छोटे कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स और निफ्टी ने गिरावट के बाद मजबूती दिखाई है। 6 हफ्तों की लगातार गिरावट के बाद यह बाजार के लिए राहत की खबर है। सोमवार को विदेशी निवेशकों के भरोसे और अमेरिकी बाजारों में तेजी के कारण शुरुआती कारोबार में बाजार हरियाली से रंगा। बीएसई सेंसेक्स 104.84 अंक की बढ़त के साथ 79,962.63 पर खुला और अंततः 746.29 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 80,604.08 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 55.85 अंक की तेजी के साथ 24,419.15 पर खुला और 221.75 अंक ऊपर 24,585.05 पर बंद हुआ। मंगलवार को हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव देखे गए। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 66.28 अंक ऊपर खुला लेकिन अंत में 368.49 अंक गिरकर 80,235.59 पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी 42.85 अंक बढ़कर कारोबार शुरू किया, पर अंत में 97.65 अंक गिरावट के साथ 24,487.40 पर बंद हुआ। बुधवार को अमेरिका में स्थिर मुद्रास्फीति के आंकड़ों से वैश्विक बाजारों में तेजी आई, जिसका असर भारत के बाजारों पर भी पड़ा। सेंसेक्स 304.32 अंक की बढ़त के साथ 80,539.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने 131.95 अंक की तेजी दर्ज की और 24,619.35 पर बंद हुआ। गुरुवार को भी बाजार में सकारात्मक रुख कायम रहा। एचडीएफसी बैंक, टीसीएस जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी ने सेंसेक्स को 57.75 अंक बढ़ाकर 80,597.66 पर और निफ्टी को 11.95 अंक ऊपर 24,631.30 पर बंद कराया। इस तरह, निवेशकों के मनोबल में सुधार हुआ है और बाजार की स्थिरता की उम्मीद बढ़ी है। अगले हफ्तों में वैश्विक आर्थिक हालात और घरेलू नीतिगत फैसलों पर नजर बनी रहेगी, जो बाजार के रुख को प्रभावित कर सकते हैं।