jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

खंडवा में व्यापारी से 2 करोड़ की ज्वेलरी लूटी, फायरिंग से मची भगदड़

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर फिल्मी स्टाइल में करीब दो करोड़ रुपए कीमत का सोने—चांदी का माल लूट लिया गया। सात बदमाशों ने व्यापारी पर अचानक हमला कर घायल कर जेवर से भरा बैग छीन लिया। कुछ लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले का पुनासा कस्बे में शुक्रवार शाम साप्ताहिक हाट और मेले की भीड़ का फायदा उठाकर 7 बेखौफ बदमाशों ने सराफा व्यापारी राकेश सोनी पर उस समय हमला कर दिया, जब वे दुकान बंद कर, बैग में सोने-चांदी का सामान रखकर घर जा रहे थे। बदमाशों के अचानक हुए हमले में वे संभल नहीं पाए। बैग में करीब 80 किलो चांदी और 900 ग्राम सोने के जेवर बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पहले से घात लगाए बैठे थे बदमाश

- Install Android App -

सीसीटीवी में कैद घटना के अनुसार यह वारदात सोलंकी मार्केट स्थित कृष्णा ज्वेलर्स की है। दुकान संचालक राकेश सोनी शुक्रवार शाम अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने ज्वेलरी को दो बैगों में रखा था। तभी वहां घात लगाए बैठे 7 हथियारबंद बदमाशों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान राकेश ने बचाव के प्रयास किए, लेकिन बदमाशों ने लाठी, पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और बैग छीन ले गए।

लोगों ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी

भरे बाजार चंद सेकंड में लूट की इस वारदात के बाद जब बदमाश भागे तो कुछ दुकानदार व लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया, तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। उनके पास तमंचे बताए जा रहे हैं। बदमाश धाराजी रोड की तरफ भागे थे।