jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

हरदा विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकाली गई कावड़ यात्रा

हरदा :- श्रावण माह के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हर हर महादेव कावड़ यात्रा श्रावण माह के तीसरे सोमवार को डॉ. आर.के. दोगने मित्र मंडल के बैनर तले निकाली गई। जिसमें हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने मुख्य रूप से शामिल हुए। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रातः ग्राम हंडिया पहुंचकर माँ नर्मदा के पवित्र जल में स्नान कर रिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ व माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन कर अपने साथियों व समस्त क्षेत्रवासियों के साथ कांवड यात्रा प्रारंभ की।

- Install Android App -

कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए। हरदा विधायक डॉ. दोगने एवं समस्त कावड़ यात्रियों का क्षेत्रवासियों व शिव भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डी.जे. एवं बैन्ड बाजों की धुन पर समस्त कावड़िये नाचते हुए

माँ नर्मदा का पवित्र जल लेकर गुप्तेश्वर मंदिर हरदा पहँचे। जहाँ पर विधायक डॉ. दोगने एवं समस्त कावड़ यात्रियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के पावन जल से जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। उक्त कावड़ यात्रा में समस्त कांग्रेसजनों सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए।