jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

KCC Card : केसीसी कार्ड के लिए जरुरी है ये कागज़, बिना इनके नहीं मिलेगा KCC कार्ड, जानें डिटेल

KCC Card : केसीसी का मतलब किसान क्रेडिट कार्ड है, जिसमें सरकार और बैंकों द्वारा किसानों को बहुत कम ब्याज दरों पर ऋण सुविधा प्रदान की जाती है और इसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का होना आवश्यक है। केसीसी में किसानों को अपने स्वयं के व्यवसाय और कृषि कार्य के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण की सुविधा दी जाती है।

KCC Card

यह किसान क्रेडिट कार्ड सरकार की मदद से बैंक द्वारा किसानों को जारी किया जाता है। अगर आप भी केसीसी की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास जरूरी दस्तावेज होने चाहिए, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

- Install Android App -

अगर किसान अनुबंध के आधार पर खेती कर रहे हैं तो केसीसी यानी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा का लाभ उठाने के लिए उनके पास केसीसी आवेदन पत्र, आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज, पैन कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है। इसलिए आपके पास अनुबंधित भूमि का प्रमाण होना चाहिए !

KCC का लाभ किसे मिलता है?

किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ केवल किसानों को ही मिलता है। लाभ लेने के लिए जमीन का होना जरूरी है. अगर आप किसी दूसरे की जमीन पर खेती कर रहे हैं या जमीन लीज पर ली है तो उसके दस्तावेज होने चाहिए, तभी आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है. दूसरे व्यक्ति को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलता है !

किसान क्रेडिट कार्ड के लाभ

किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को बहुत कम ब्याज दरों पर ऋण की सुविधा दी जाती है जिसमें सरकार द्वारा कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं और समय-समय पर ब्याज माफी की सुविधा भी सरकार द्वारा दी जाती है। आपको बता दें कि इस योजना में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के साथ बचत खाता भी दिया जाता है !