jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

फिर शुरू हुई केदारनाथ यात्रा

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों पैदल मार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा बाधित थी। शनिवार को मार्ग आंशिक रूप से बहाल होने के बाद श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को सोनप्रयाग से गौरीकुंड होते हुए बाबा केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक सर्वेश सिंह पंवार ने मीडिया को जानकारी दी कि अब श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 22 किलोमीटर अतिरिक्त पैदल यात्रा करनी होगी। जब तक वाहनों की आवाजाही फिर से सामान्य नहीं हो जाती, तब तक यह वैकल्पिक पैदल मार्ग ही यात्रियों के लिए एकमात्र रास्ता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बारिश की स्थिति में आवाजाही को अस्थायी तौर पर रोका जा सकता है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को कोई खतरा न हो। क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है, लेकिन पहाड़ी परिस्थितियों और मौसम की अनिश्चितता के चलते काम में बाधा आ रही है। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु देशभर से उत्तराखंड पहुंचते हैं। इस साल भी यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।