jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

खंडवा: केसीसी कंपनी द्वारा ब्लास्टिंग से हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त !  महंत कैलाशपुरी महाराज, शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने सौपा ज्ञापन

खंडवा । वर्तमान में नेशनल हाईवे का काम इंदौर से मुक्ताईनगर रोड का चल रहा है जिसके अंतर्गत केसीसी नामक कंपनी काम कर रही है जिसके द्वारा दो-तीन वर्षों से यहां निर्माण कार्य चल रहा है और अवैध खनन एवं ब्लास्टिंग भी साथ-साथ हो रही है जिसके कारण देशगांव स्थित हनुमान जी का मंदिर भैरव औटला बालाजी मंदिर ,गुंबज एवं गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है जिसको लेकर महंत कैलाशपुरी महाराज देशगांव एवं शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार द्वारा आज एक ज्ञापन धार्मिक न्यास मंत्रालय एवं प्रभारी मंत्री के नाम कलेक्टर को सोपा गया।

गौरतलब हो की विगत 3 वर्षों से केसीसी नामक कंपनी रोड का निर्माण कार्य कर रही है जिसको लेकर वह अवैध उत्खनन एवं ब्लास्टिंग लगातार करती आ रही है ।

- Install Android App -

जिससे कि देशगांव में हनुमान जी का मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है जिसको लेकर शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर अवैध खनन की शिकायत की गई थी। जिसके संदर्भ में पंधाना एसडीएम द्वारा जानकारी लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही गई थी किंतु 3 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो पाई। जिससे केसीसी कंपनी के हौसले बुलंद हो रहे हैं उन्हें नकेल कसने वाला कोई नहीं है इस बाबत सांसद,विधायक को भी अवगत कराया गया किंतु उनकी ओर से भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

महंत द्वारा आंदोलन की चेतावनी।

महंत कैलाशपुरी महाराज स्वयं ज्ञापन देने कलेक्टर ऑफिस पहुंचे एवं पत्रकारों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा कहा गया कि शीघ्र अति शीघ्र हनुमान मंदिर और गौशाला को दुरुस्त नहीं किया गया तो धार्मिक संगठनों द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा एवं नेशनल हाईवे का चक्का जाम भी किया जाएगा।