jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

Khandwa News : श्याम धाम में हुआ सुंदर काण्ड का संगीतमयी आयोजन

खंडवा : स्वामी नारायण नगर स्थित प्राचीन सनातन मंदिर तीरथ धाम में गत दिवस सुंदरकांड का भव्य धार्मिक आयोजन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। बाबा नारायणदास सेवा मंडल के प्रवक्ता कमल नागपाल के अनुसार तीरथ धाम के गादी नशीन महंत बाबा स्वरूपदास जी के सानिध्य में भजन मंडली द्वारा संगीत से सराबोर प्रस्तुति दी गई,जिससे सर्व धर्म के उपस्थित श्रोता भाव विभोर हो गए।
यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला वही दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।सुंदरकांड का बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने आनंद लिया और स्वयं को धन्य किया।भजन मंडली के गायक कलाकारों ने “नगरी हो अयोध्या सी….रघुकुल सा घराना हो…”सहित अनेक धार्मिक प्रस्तुतियां दीं,जिस पर भक्त झूमने लगे।बाबा नारायण दास सेवा मंडल के समस्त सेवा धारी अपनी-अपनी सेवा में निरंतर जुटे रहे।बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने सुंदरकांड का आनंद लिया।सेवा मंडल ने आयोजन की सफलता पर परस्पर बधाई दी और धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया।