jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Khandwa News: प्यार में धोखा लगाया मौत को गले, 5 साल साथ रहने के बाद प्रेमी ने शादी से किया इंकार, युवती ने लगाई फांसी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा : पांच साल तक साथ रहने के बाद अपने प्रेमी ने जब शादी से इंकार कर दिया प्रेमिका ने खुद के साथ हुए धोखा का अहसास पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों की शिकायत पर और मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है ।

मिली जानकारी अनुसार

जसवाड़ी रोड पंजाबी कालोनी के राजेंद्र नगर क्षेत्र में गुरुवार देर रात 24 वर्षीय आदिवासी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती एसएन कालेज में एमए फायनल की पढ़ाई के लिए अपने भाईयो के साथ किराये के मकान में रहती थी। पुलिस ने सूचना पर युवती के शव को अस्पताल भेजा जहां शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम हुआ।

- Install Android App -

पुलिस को मिले सुसाईड नोट में ग्राम बलवाड़ा निवासी विजय अजनारे पर बेवफाई का आरोप लगाया है। युवती ने लिखा है कि पांच साल से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। युवक द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया और बाद में शादी से मना कर दिया। इसके चलते वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हुई है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर के समय उसने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। युवती का भाई अभिषेक कम्प्यूटर क्लास गया था। जब दोपहर को वापिस आया तो बहन को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी दरवाजा नहीं खुलने पर भाई ने खिड़की से देखा तो बहन फंदे पर झूलती नजर आई।

पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध धारा 306 भादवि में प्रकरण दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया है।