jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

बड़ी खबर खंडवा : लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार के दौरान अज्ञात लोगो ने किया हमला सिर में आई चोट

खंडवा : बड़ी खबर मध्यप्रदेश के खंडवा से आ रही जहा एक प्रत्याशी का सिर फोड दिया गया। चार जिलों की सीमाएं समेटे खंडवा लोकसभा क्षेत्र में बड़े दलों के प्रत्याशी भी टारगेट तय नहीं कर पा रहे हैं। निर्दलियों को भी प्रचार नहीं करने देने की शिकायत मिली हैं। बुरहानपुर के एक निर्दलीय नारायण सुखदेव पाल का तो सर फोड़ दिया गया।

मालूम हो कि निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व में शिक्षक रहे हैं। खुद के पैसों से वृद्धाश्रम और गौशाला भी चलाते हैं। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि हमलावरों की शिकायत उन्होंने नहीं की। वे गांधीवादी विचारधारा के हैं। वे चुनाव में खड़े होने का मकसद बताते हैं कि वे किसी भी पार्टी के नहीं हैं। नरेंद्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं। अटलबिहारी वाजपेयी, पं. नेहरू, इंदिरा गांधी जैसी नेता आज देश चलाने के लिए चाहिए। भाजपा में भी निमाड़ के विकास का प्रतिनिधित्व करने के लिए अच्छा और निष्पक्ष प्रतिनिधि चाहिए। डा. राजेंद्रप्रसाद शिक्षक थे। उन्होंने सर्वोच्च पद पर अच्छा काम किया। मैं भी अपने क्षेत्र के समुचित विकास को लेकर काम करना चाहता हूं।

उनका कहना है कि मतदाता खंडवा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों को पसंद नहीं कर रही है। विकल्प के रूप में वे सेवा के लिए तैयार हैं। दादाजी मंदिर, ओंकारेश्वर का समुचित डेवलपमेंट, किसानों को नकली बीज से मुक्ति, सनावद-बड़वाह में उद्योग, बुरहानपुर पावरलूम व नेपा मिल को तरीके से चालू करने की उनकी जिद है। उनके साथ गणेश भावसार भी थे।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –