jhankar
ब्रेकिंग
आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार

खातेगांव मडी उड़नदस्ते ने केले परिवहन करने वाले ट्रक को पकड़कर वसूला 5 गुना मंडी टैक्स

खातेगांव। कृषि उपज के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए मंडी के उड़नदस्ते द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार सुबह उड़नदस्ते ने सूचना के आधार पर वाहन (ट्रक) को बगर अनुज्ञा पत्र के आधार पर केले उपज परिवहन करते पकड़ा है।

- Install Android App -

संयुक्त संचालक चंद्रशेखर वशिष्ठ के निर्देशन में मंडी सचिव रघुनाथ सिंह लोहिया के मार्गदर्शन से स्थानीय निरीक्षण दल उड़ानदस्ता दल प्रभारी विजय कुमार रावत सहायक उप निरीक्षक मनोज मुवेल सहायक उप निरीक्षक एव हुकुम सिंह यादव सहायक के सहयोग से गुरुवार सुबह अजनास रोड पर कृषि उपज मंडी समिति के स्थानीय उड़नदस्ते ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक वाहन को रोका गया। उसमें कृषि उपज केला वजन 195.40 क्विंटल भरा हुआ था जो जिला बुरहानपुर से भरकर रामपुर, उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। किंतु उक्त उपज का बगैर अनुज्ञा पत्र से परिवहन करने पर कर अपवंचन की दशा में प्रकरण की विवेचना हेतु मौका पंचनामा तैयार कर वाहन को मंडी प्रांगण में लाया गया।जिस पर आगामी कार्यवाही करते हुए 195.40 क्विंटल केले पर मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(4) के तहत मंडी शुल्क 5 गुना राशी रुपए 9780/- तथा प्रशमन शुल्क राशि रुपए 3000/- तथा शास्ति 1000/- लगाई गई। इस प्रकार कुल राशि रुपए 13780/- की वसूली की गई।