jhankar
ब्रेकिंग
देवास में थाना प्रभारी की मौत के मामले में राहुल जायसवाल पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से निष... पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क...

चांदी के तीन मुकुट, सोने के मोतियों की माला ले उड़े चोर

खातेगांव। कन्नौद मार्ग पर स्थित ग्राम बरवई खेडा राम मंदिर से बीती रात अज्ञात चोर मंदिर के लोहे के चैनल गेट पर लगा ताला तोड़कर भगवान राम लक्ष्मण व सीताजी की मुतीर्यो के चांदी के तीन मुकुट एक सोने के मोतीयो की माला व पैंडल चोरी कर ले गए।

- Install Android App -

पुलिस की तो बात छोड़ो अब चोरों को भगवान का भी डर नहीं ऐसा कहना है पुजारी कैलाश बैरागी का जब वह सुबह करीब 04.30 बजे मंदिर का पुजारी कैलाश बैरागी मंदिर पहुंचा तो देखा कि मंदिर के लोहे के चैनल गेट का ताला टुटा हुआ है। उसने मंदिर के अंदर जाकर देखा तो मंदिर के अंदर रखी भगवानजी राम लक्ष्मण व सीताजी की मुतीर्यो के चांदी के तीन मुकुट व एक सोने के मोतीयो की माला जिसमे पैंडल लगा हुआ था वह नही थी। फिर उसने गांव के हुकुम जाट को घटना बताई एवं मंदिर लेकर गया उन्होने भी देखा कि मंदिर की मुतीर्यो पर चांदी के मुकुट व माला नही है। जिसे कोई अजात चोर मंदिर के लोहे के चैनल गेट का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है। कैलाश बैरागी गांव के चौकीदार महेश व हुकुम जाट को साथ लेकर थाने पर रिपोर्ट करने पहुंचा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।