jhankar
ब्रेकिंग
शिवराज पार्क की बदहाली पर नगर कांग्रेस ने एसडीएम को जनसुनवाई में की शिकायत, चेक बाऊंस के अधिकतम प्रकरणों के निराकरण का प्रयास करें: न्यायाधीश श्रीमती खान हरदा जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प...

Kheti kisani: हरदा कृषि विभाग के दल ने किया सोयाबीन फसलों का निरीक्षण फसलों को इल्ली से बचाव के लिये दी सलाह

हरदा / उपसंचालक कृषि श्री संजय यादव, विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक आत्मा डॉ. श्रीचन्द जाट एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा श्री अनिल कुमार मलगायां ने शुक्रवार को शासकीय कृषि प्रक्षेत्र पानतलाई, ग्राम सोहागपुर, पानतलाई, मनियाखेड़ी, छिदगांव तमोली, दूधकच्छ के किसानों के खेतों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने ‘‘आत्मा‘‘ परियोजना के प्रदर्शन से संबंधित किसानों की सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया।
उपसंचालक कृषि श्री यादव ने फसल में चने की इल्ली के नियंत्रण के लिए इंडोक्साकार्ब 15.80 प्रतिशत ई.सी. 333 मि.ली. हेक्टेयर या इमामेक्टिन बेंजोएट 01.90 प्रतिशत ई.सी. 425 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या नोवाल्युरोन 05.25 प्रतिशत + इन्डोक्साकार्ब 04.50 प्रतिशत एस.सी. 825-875 मि.मी. प्रति हेक्टेयर, 15.80 प्रतिशत ई.सी. 333 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या फ्लुबेंडियामाइड 39.35 एस.सी. 150 एम.एल. का छिड़काव करने की सलाह दी है। उन्होने 100 दिवस से अधिक समय की फसल में चक्र भ्रंग नियंत्रण के लिए थायोक्लोप्रिड 21.17 प्रतिशत ई.सी. 750 मि.मी. प्रति हेक्टेयर या प्रोफेनोफास 50 प्रतिशत ई.सी. 1 लीटर प्रति हेक्टेयर या टेट्रानिलिप्रोल 18.18 प्रतिशत 250-300 मि.ली. प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करने की सलाह दी है। उन्होने तना मक्खी के नियंत्रण के लिए थायोमेथोक्साम + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 125 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या बीटासायफ्लुथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड 350 मि.ली. प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करने की सलाह दी है।