jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Kheti kisani harda: सोयाबीन उपार्जन के लिये किसानों का पंजीयन हुआ प्रारंभ जिले में बनाये गये 50 किसान पंजीयन केन्द्र

हरदा / प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया है। बुधवार 25 सितंबर से सोयाबीन उपार्जन के लिये किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन प्रारंभ हो गया है। किसान सोयाबीन विक्रय के लिये आगामी 20 अक्टूबर, 2024 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक कृषि श्री संजय यादव ने बताया कि भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत खरीफ वर्ष 2024 विपणन वर्ष 2024-25 में ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन पंजीयन कराने के लिये ।

- Install Android App -

जिले में 50 पंजीयन केद्र स्थापित किये गये है। इन पंजीयन केन्द्रों में तहसील हरदा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रुपीपरेटिया, बालागांव, भोनखेड़ी, गहाल, मसनगांव, पलासनेर, अबगांवखुर्द, मोहनपुर, मसनगांव -2 तथा भुवनखेडी – 2 विपणन समिति, तहसील हंडिया अंतर्गत सेवा सहकारी समिति नीमगांव, सोनतलाई, अवगांवकला, हंडिया, नांन्दरा, धनगांव व मांगरूल, तहसील टिमरनी अंतर्गत सेवा सहकारी समिति तजपुरा, छिदगांवमेल, रूदलाय, गोदागावखुर्द, पोखरनी, बाजनियां, करताना, गोदागांवकला व पोखरनी – 2, तहसील रहटगाँव अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रहटगांव, सोडलपुर, टेमागाव, आलमपुर, रवांग, मनियाखेड़ी व राजाबरारी, तहसील खिरकिया अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मांदंला, मोरगढ़ी, धनवाड़ा व बारंगा तथा तहसील सिराली अंतर्गत सेवा सहकारी समिति पीपल्यामकाडई, रहटाकला, सोमगांव कला, दीपगांव कला, सिराली, बेडि़याकला, जूनापानी, दीपगांवकला – 2 द्वारा पंजीयन कार्य किया जा रहा है।

उप संचालक श्री यादव ने किसानों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समयावधि में खरीफ वर्ष 2024 विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीयन केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, खसरा नकल एवं बैंक पासबुक लेकर उपस्थित होवे। उन्होने अनुरोध किया है कि, पंजीयन कराने के बाद पंजीयन में बैंक खाता नंबर एवं आईएफएससी कोड अवश्य जाँच कर लें।