jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

Kheti kisani harda: तेज हवा चलते समय मक्का व गेहूँ की फसल में सिंचाई करने से बचें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सलाह

हरदा / उप संचालक कृषि श्री संजय यादव ने विकासखंड टिमरनी के कई ग्रामो के किसानों के खेतों में मक्का, गेहूं, चना फसल का अवलोकन किया। इस दौरान ग्राम दूधकच्छ, सुहागपुर, मनियाखेड़ी, छिदगांव तमोली व पानतलाई गांव के किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। ग्राम पानतलाई के नरेंद्र छापरे, जयनारायण पटेल, सुरेंद्र सिंह राजपूत, संतोष गुर्जर, बालकदास बाके, आशीष गुर्जर एवं अन्य किसानो के खेतों का दौरा कर डॉ श्रीचंद जाट, बीटीएम टिमरनी एवं अनिल मलगया ने किसान भाइयों को विभिन्न समसामयिक फसलों के बारे में जानकारी प्रदान की। मक्का फसल मे तेज हवा चलने पर सिंचाई नहीं करने की सलाह देते हुए किसान भाइयों को बताया कि तेज हवा के दौरान सिंचाई करने से मक्का फसल आड़ी होकर गिर सकती है, जिससे किसान को नुकसान हो सकता है।

- Install Android App -

चना के खेतों में अभी फूल एवं फली बन रही है। उन्होने सलाह दी है कि किसान भाई खेत में सतत निगरानी रखें एवं जरूरत हो तभी कीटनाशक एवं रोगनाशक का प्रयोग करें। गेहूं की फसल में अब बाली निकलने का समय आ गया है। किसान भाई अपने खेतों पर जाकर देखें तथा आवश्यक होने पर सिंचाई करें, तेज हवा में सिंचाई करने से बचे, जड़ क्षेत्र में अधिक नमी होने से गेहूं की फसल गिरने की आशंका रहती है। उन्होने किसान भाईयों को सलाह दी कि तेज हवा चलते समय मक्का एवं गेहूं की फसल में सिंचाई करने से बचे।