हरदा : हरदा जिले में फिर शराबी पति ने पत्नी की पीट पीट कर कर दी हत्या, स्वयं ने भी किया आत्महत्या का प्रयास
टिमरनी: जिले के टिमरनी नगर मे एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की पिट-पिट कर हत्या कर दी और बाद मे खुद ने भी आत्महत्या करने के इरादे से चूहा मार दवा गटक ली।
जिससे उसकी तबियत बिगड़ने पर टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार देकर हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया।
टिमरनी पुलिस ने मीडिया को बताया की टिमरनी नगर के लाइन पार करताना रोड पर रहने वाले तेजा ओझा ने दो महीने पहले अपनी पत्नी शिला बाई उम्र 30 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने मे लिखवाई थी। जब पत्नी घर लौटी तो शराबी पति तेजा ओझा ने पत्नी की पिट-पिट कर हत्या कर दी।
ओर बाद मे खुद ने भी चूहामार दवाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ने पर पहले टिमरनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया जहा से प्राथमिक उपचार देकर हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इधर हरदा जिला अस्पताल मे हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे भोपाल रेफर कर दिया।
पत्नी घर छोड़कर कई चली गई थी। इस बात से था नाराज, लौटने के बाद उठाया कदम
टिमरनी थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया की तेजा ओझा की दो पत्नियां है दूसरी पत्नी शिला बाई है जो दो महीने पहले बिना बताए घर से कही चली गई थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसने टिमरनी थाने मे दर्ज करवाई थी। मृतिका का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल मृतिका शिला बाई का पति बेहोशी की हालत मे होने के कारण बयान नहीं दे सका जिसके चलते हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
ये खबर देखे

