jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

KHIRKIYA BREAKING NEWS : तलवार की नोक पर रात में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के महिला थाने में एक स्कूली छात्रा ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी ने रात को छात्रा को बुलाकर तलवार की नोक पर शोषण किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 376 (2) (N), 506 व पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली बारहवीं कक्षा की स्कूली छात्रा ने गांव में रहने वाले आरोपी दुर्गाप्रसाद उमरिया के खिलाफ घर बुलाकर तलवार दिखाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 21 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे के आसपास उसके अपने घर बुलाया, जिसके बाद तलवार दिखाकर शारीरिक शोषण किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

इस घटना के बाद छात्रा अपने किसी रिश्तेदार के साथ दिल्ली चली गई थी। 29 जून को वह वापस अपने गांव आ गई थी। इस दौरान जब वह स्कूल से घर जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे एक चार पेज का लव लेटर थमा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को सारी घटना बताई। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।