ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

Ladli Behna Awas Yojana: पहली सूची हुई जारी, ऐसे देखे अपना नाम, मिलेगा 1.20 लाख रुपए

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी सूची को जारी किया गया है, राज्य की जिन महिलाओं ने आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म जमा किया है, उन सभी महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूची में अपना नाम चेक करना होगा। आगे आर्टिकल में आपको आवास योजना की सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर मध्य प्रदेश की गरीब महिलाएं जिनके पास रहने के लिए स्वयं का पक्का मकान नहीं है या फिर जो परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर है, उन्हें पक्का मकान निर्माण हेतु आर्थिक सहायता राशि देने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया गया था। यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके माध्यम से निराश्रित परिवार अपने लिए पक्के मकान प्राप्त कर सकता है।

योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए जा चुके हैं और अब इस योजना में प्रदेश सरकार ने लाभार्थी महिला की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। आगे आपको सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

लाडली बहना आवास योजना लाभार्थी सूची –

अगर आपने भी लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा किया है और अब आप योजना के तहत सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो आपको आगे बताई जा रही प्रक्रिया का पालन करना होगा।

1. सबसे पहले आपको लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इन दोनों ही वेबसाइट के माध्यम से आप सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
2. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको दिखाई दे रहे रिपोर्ट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
3. यहां आपको लाडली बहना आवास योजना लाभार्थी सूची वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
5. यहां आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
6. मध्य प्रदेश का चयन करने के बाद आपको अपने जिले का, तहसील का एवं आखिर में ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
7. सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लाडली बहना आवास योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
8. अब आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं और इसे अपने मोबाइल के कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं।

ऊपर बताए गए प्रक्रिया के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में अगर आपका नाम पाया जाता है, तो आप योजना के तहत पहली किस्त का पैसा प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की आर्थिक सहायता राशि के रूप में 1.20 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। यह पैसे प्रदेश सरकार विभिन्न 3 किस्तों के रूप में लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर करेगी। पहली किस्त में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद आपको योजना की दूसरी किस्त ट्रांसफर की जाएगी जिसमें आप फिर से ₹30000 प्राप्त कर सकेंगे। आखिर में तीसरी किस्त के रूप में प्रदेश सरकार शेष राशि को आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगी।

- Install Android App -

इस प्रकार आप लाडली बहना आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि को प्राप्त कर अपने लिए पक्के मकान का निर्माण कर सकते हैं।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –