jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

Ladli Behna Yojana 3rd Round : अब लाडली बहनों को नहीं करना होगा तीसरे चरण का इंतजार, अभी तुरंत देखें तीसरे चरण की तारीख

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तीसरे चरण को लेकर बड़ी अपडेट जारी की गई है। जिन महिलाओं ने इस योजना में आवेदन फार्म जमा नहीं किया था, उन सभी महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार बहुत ही जल्द तीसरे चरण की शुरुआत करने जा रही है। आज हम आपको प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट देने वाले हैं।

इस दिन होगी लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की शुरुआत –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाखों महिलाएं वंचित हैं, इन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। राज्य की महिलाएं लंबे समय से योजना के तीसरे चरण की शुरुआत का इंतजार कर रही थी, परंतु अब तक प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए आधिकारिक ऐलान जारी नहीं किया गया। मध्य प्रदेश से आ रही खबरों के अनुसार 1 मार्च को लाडली बहना योजना का तीसरा चरण शुरू किया जा सकता है। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तीसरे चरण की शुरुआत की दिशा निर्देश जारी कर सकते हैं।

वंचित महिलाएं कर सकेंगी आवेदन फार्म जमा –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए लाडली बहना योजना के पहले और दूसरे चरण में जिन महिलाओं ने अपना आवेदन फार्म जमा नहीं किया था, वह सभी महिलाएं योजना के तीसरे चरण में अपना आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बहुत ही जल्द मार्च के महीने में योजना का तीसरा चरण शुरू करने का ऐलान जारी किया जा सकता है। लाडली बहन योजना के तीसरे चरण में आवेदन प्रक्रिया एवं लगने वाले सभी जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आगे हम आर्टिकल के माध्यम से देने वाले हैं।

- Install Android App -

लाडली बहना योजना तीसरे चरण के लिए जरूरी पात्रता –

लाडली बहना योजना के तीसरे चरण के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित की गई पत्रताएं कुछ इस प्रकार है।
1. महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए।
2. आयकर दाता नहीं होना चाहिए
3. शासकीय नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
4. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करना चाहिए।
5. योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज –

लाडली बहना योजना तीसरे चरण का आवेदन फार्म जमा करने के लिए जरूरी दस्तावेज इस प्रकार है।
1. आधार कार्ड
2. समग्र आईडी
3. बैंक पासबुक
4. मूल निवासी प्रमाण पत्र
5. आय प्रमाण पत्र
6. पासपोर्ट साइज फोटो
7. मोबाइल नंबर

तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना का तीसरा चरण फिलहाल शुरू नहीं किया गया है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की जाएगी, आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जाएगी।